Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर रोड पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 19 कार्टन पटाखे बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने मोहल्ला नवी करीम निवासी मोहसिन को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपावली पर बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने की तैयारी में था।

पुलिस के अनुसार मेरठ गेट चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ पुरानी चुंगी और बुलंदशहर रोड क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर रोड पर एक व्यक्ति भारी मात्रा में पटाखे लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 19 कार्टन पटाखे मिले।

जब पुलिस ने उससे भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस मांगा तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने पटाखों को कब्जे में ले लिया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। दीपावली के दौरान अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें