Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

Delhi Vehicle Entry Restrictions: सीमाओं पर बढ़ी सख्ती, नोएडा के 1.50 लाख वाहनों को रोकने के लिए चार टीमें तैनात

Delhi Vehicle Entry Restrictions: सीमाओं पर बढ़ी सख्ती, नोएडा के 1.50 लाख वाहनों को रोकने के लिए चार टीमें तैनात

नोएडा। दिल्ली में 1 नवंबर से बीएस-4 समेत इससे कम श्रेणी के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध हैं। नोएडा में एक लाख बीएस-4 और 51 हजार बीएस-3 श्रेणी के वाहन हैं। अन्य जिले और राज्यों आने वाले वाहन नोएडा से होकर दिल्ली को जाते हैं।

ऐसे में जिले की चारों ओर की सीमाओं से वाहनों पर नजर रखना परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल की चार टीमों के सामने सबसे बडी चुनौती होगी।परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में लगभग एक लाख बीएस-4 और 51 हजार से अधिक बीएस-3 श्रेणी के वाहन पंजीकृत हैं। नियमों की अनदेखी कर दिल्ली में घुसने की कोशिश करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए प्रवर्तन दल की चार टीमें नाकाफी साबित होंगी।

डीएनडी फ्लाइवे, चिल्लार, कालिंदी कुंज, न्यू अशोक नगर और कोंडली बार्डर जैसे व्यस्त मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की श्रेणी की जांच की जा रही है। इन मुख्य रास्तों से हर रोज लाखों लोग दिल्ली आते-जाते हैं, जहां अब सिर्फ मानकों पर खरे उतरने वाले वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति मिल रही है।

गौतमबुद्ध नगर में केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि आसपास के कई अन्य जिलों और राज्यों से भी वाहनों का भारी आवागमन होता है। गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़ और फरीदाबाद व पलवल की तरफ से बड़ी संख्या में मालवाहक और निजी गाड़ियां नोएडा की सीमा में दाखिल होती हैं।

ऐसे में बाहर से आकर दिल्ली की ओर जाने वाले गैर-मानक वाहनों को भी जिले के प्रवेश बिंदुओं पर ही रोकने की तैयारी की गई है। एआरटीओ नन्द कुमार ने बताया कि प्रवर्तन टीमें निगरानी कर रहीं हैं। टीमें जिले में प्रवेश करने से पहले ही ऐसे वाहनाें को रोक रही है। निर्देशों के अनुपालन में यातायात पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है।

वाहनों पर लागू प्रतिबंध की वास्तविक सीमा संबंधित सरकारी आदेश और वाहन की श्रेणी पर निर्भर करेगी। वाहन चालकों को यात्रा से पहले आधिकारिक निर्देशों की जांच करनी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें