Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Greater Noida Farmers Protest: शिक्षा-चिकित्सा में छूट दिलाने के लिए आंदोलन का ऐलान

Greater Noida Farmers Protest: शिक्षा-चिकित्सा में छूट दिलाने के लिए आंदोलन का ऐलान

नोएडा। करप्शन फ्री इंडिया संगठन की शुक्रवार को सेक्टर चाई-4 में एक बैठक हुई। इसमें गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत आने वाले तीनों प्राधिकरणों के क्षेत्रों में निजी बिल्डरों द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन को रोकने तथा लीज डीड में अंकित शर्तों के अनुसार स्थानीय किसानों को शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में छूट दिलाने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने कहा कि जल्द ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत निजी बिल्डरों द्वारा किए जा रहे भूजल दोहन पर रोक लगाने तथा स्थानीय किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा में स्थानीय किसानों की जमीन पर स्थापित स्कूलों एवं अस्पतालों में किसानों को मिलने वाली शिक्षा और चिकित्सा संबंधी सुविधाओं एवं छूट को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग भी आंदोलन का प्रमुख मुद्दा रहेगा।

संगठन ने अभी आंदोलन की निश्चित तारीख घोषित नहीं की है। स्थानीय किसानों को मिलने वाली सुविधाओं और भूजल उपयोग से जुड़ी मांगों पर संबंधित प्राधिकरणों का पक्ष सामने आना शेष है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें