Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमा

Noida Sports City: स्पोर्ट्स सिटी के लिए 85 एकड़ अतिरिक्त जमीन की मांग, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Noida Sports City: स्पोर्ट्स सिटी के लिए 85 एकड़ अतिरिक्त जमीन की मांग, ग्रामीणों ने जताया विरोध

नोएडा। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में ग्रामीणों ने दावा किया है कि वर्ष 2011 में एससी-01 प्लॉट आवंटित होने के बाद भूखंड और गांवों की आबादी के बीच सीमा तय करने के लिए 12 मीटर चौड़ी सड़क बनाई गई थी। उनकी आबादी की जमीन अधिग्रहण से बाहर रही है और उसका इस्तेमाल लंबे समय से आबादी के रूप में हो रहा है।

ग्रामीणों को आशंका है कि 28 अक्टूबर को प्रस्तावित प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में करीब 85 एकड़ गैर-अधिग्रहित आबादी की जमीन परियोजना के लिए देने का फैसला लिया जा सकता है।

उन्होंने जमीन की श्रेणी बदलने और विधिवत अधिग्रहण के बिना उसे परियोजना में शामिल करने पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि एससी-01 के मूल भूखंड की सीमा से बाहर नक्शे में बदलाव की अनुमति न दी जाए। साथ ही, राजस्व रिकॉर्ड, जमीन के अधिग्रहण की स्थिति और आबादी की मौजूदा सीमाओं की जांच के बिना कोई फैसला न लिया जाए।

कंपनी अतिरिक्त जमीन को परियोजना के एकीकृत विकास के लिए जरूरी बता रही है, जबकि ग्रामीण अपनी आबादी की जमीन पर अधिकार प्रभावित होने की आशंका जता रहे हैं।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराने और अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोएडा प्राधिकरण में जमीन आवंटन के लिए सामान्य तौर पर बिड प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसके तहत जमीन अधिग्रहीत करने के बाद योजना निकालकर नीलामी की जाती है।

ऐसे में अतिरिक्त जमीन को मूल आवंटन दर पर देने की मांग और ग्रामीणों के विरोध के बीच अब 28 अक्टूबर की प्रस्तावित बोर्ड बैठक में होने वाले फैसले पर नजर रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें