Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

Illegal Firecrackers Seized: नोएडा के बहलोलपुर में मकान के अंदर अवैध पटाखे बेचते तस्कर गिरफ्तार, 378 पैकेट बरामद

Illegal Firecrackers Seized: नोएडा के बहलोलपुर में मकान के अंदर अवैध पटाखे बेचते तस्कर गिरफ्तार, 378 पैकेट बरामद

दीपावली से ठीक पहले नोएडा में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत बहलोलपुर स्थित बबीता कॉलोनी के एक रिहायशी मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी का कारोबार करने वाले एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से घनी आबादी के बीच रखे 16 अलग-अलग किस्मों के 378 पैकेट अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात गढ़ी गोल चक्कर के पास नियमित चेकिंग की जा रही थी, तभी मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि बबीता कॉलोनी की गली नंबर-15 स्थित हेमंत नामक व्यक्ति के मकान में एक कमरे के अंदर भारी मात्रा में पटाखे रखकर बेचे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मकान पर छापा मारा। पुलिस को अचानक सामने देख कमरे में मौजूद युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के छपरा जिले के मसरख थाना क्षेत्र निवासी मनी भूषण के रूप में हुई है, जो वर्तमान में इसी मकान में किराए पर रहकर यह अवैध धंधा संचालित कर रहा था। कमरे की तलाशी लेने पर वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली, जिसमें ग्राउंड चक्कर, कलर स्पार्कलर्स, तेज आवाज वाले बम, ग्रीन क्रैकर्स और अनार समेत 378 पैकेट आतिशबाजी शामिल थी। रिहायशी इलाके में इस तरह असुरक्षित तरीके से बारूद का भंडारण किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पटाखों की यह खेप कहां से लाई गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें