Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Hapur News : हापुड़ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा रविवार से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के साथ-साथ एक नवंबर को भी होगी। इसमें जिले के करीब 35 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम कविता मीना और एसपी मधुवन सिंह ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 586 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। रविवार को पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में लगभग 5952 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

डीआईओएस डॉ. श्वेता पुठिया ने बताया कि प्रशासन का जोर परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर है। कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी अभ्यर्थियों को सही जगह बैठाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की होगी।

जिले में एसएसवी इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बथेस्दा एकेडमी, दीवान इंटर कॉलेज, एलएन पब्लिक स्कूल, मारवाड़ इंटर कॉलेज, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें