Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Bulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंद

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर जिला कारागार में बंद 93 वर्षीय विचाराधीन बंदी की शनिवार सुबह करीब 10 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक वर्ष 2025 से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था।

बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र की पुलिस ने बुजुर्ग सागर को पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर जेल में ही चिकित्सीय उपचार दिया जा रहा था लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जेल अधिकारियों की देखरेख में पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला कारागार अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि बुजुर्ग बंदी की मौत बीमारी के चलते उपचार के दौरान हुई है। जेल प्रशासन ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों मजिस्ट्रेट और परिजनों को दे दी है। भाई श्रीपाल सिंह ने बताया कि सागर ने 1989 में स्याना विधानसभा से कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और बंदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक बुलंदशहर जिला कारागार में पिछले एक साल में करीब 10 बंदियों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और बुजुर्ग व बीमार कैदियों की देखभाल पर चिंता बढ़ गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें