Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में शनिवार को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संगम वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ हुआ। नगर के मुम्फोर्ड क्लब स्थित मोती बाग के हर्ष जेटली गार्डन में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा, हाथरस से भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी मीरा माहेश्वरी, किरण बघेल, शारदा गुप्ता, पत्रकार सूर्यभूषण मित्तल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा, बीसीडीए जिला संरक्षक नलिन अग्रवाल, गौरी शंकर महाविद्यालय की प्राचार्य अंशु मित्तल, कुसुम सिंह, सरोज खेतान, परवीना शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मेले की आयोजक बीना एल्हंस ने अंगवस्त्र और बुके भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि प्रदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। वृंदावनी दिवाली मेले जैसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं और स्थानीय प्रतिभाओं और उद्यमियों को अपनी कला और उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं।
आयोजक बीना एल्हंस ने कहा कि मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति पारंपरिक कला और दीपावली के उल्लास को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजन लोगों को त्योहार से जुड़ी सजावटी वस्तुओं और उपहारों को देखने और खरीदने का अवसर देते हैं।





