Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियों ने नुमाइश ग्राउंड के बैरन हॉल में बनाए गए अस्थाई स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं जमा कराईं।

जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार हर्ष ने मौके पर पहुंचकर मतपेटिका जमा कराने के कार्य का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि सभी पोलिंग पार्टियों से मतपेटिका और आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर सुरक्षा कर्मियों के साथ वाहन से मेरठ में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाए। इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





