Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

Bhangel CHC Beds: भंगेल सीएचसी में 30 अतिरिक्त बेड पर इलाज शुरू, सुविधाओं का विस्तार

Bhangel CHC Beds: भंगेल सीएचसी में 30 अतिरिक्त बेड पर इलाज शुरू, सुविधाओं का विस्तार

नोएडा। भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जच्चा बच्चा अस्पताल में 30 अतिरिक्त बेड पर इलाज की सुविधा मंगलवार से शुरू हो गई। कई अन्य सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत गौरी शिक्षा फाउंडेशन ने अस्पताल को सामान मुहैया कराया है। अस्पताल में 21 सीसीटीवी कैमरे, वाटर कूलर, सभी वार्ड और गलियारों में लाइट की सुविधा समेत कई सुविधाएं मिली है। भविष्य में जच्चा बच्चा अस्पताल में लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी, ताकि गर्भवतियों और प्रसूताओं को दूसरी मंजिल से आने में सीढ़ियों का उपयोग न करना पड़े। सीएचसी और जच्चा बच्चा अस्पताल के प्रभारी डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि मरीजों की सुविधाओं के लिए भविष्य की कई प्रस्तावित योजनाएं हैं, जिसका लाभ जल्द मरीजों को मिलेगा। इस मौके पर फाउंडेशन के प्रमुख मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें