Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रामीण तबके के युवाओं को गांव में ही मिलेगी लाइब्रेरी की सौगात

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रामीण तबके के युवाओं को गांव में ही मिलेगी लाइब्रेरी की सौगात
गांव-गांव में शिक्षा का उजियरा फैलाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा अनेकों कार्य कराए जा रहे हैं।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। गांव-गांव में शिक्षा का उजियरा फैलाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा अनेकों कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे सभी को शिक्षा का अधिकारी मिले और शिक्षा उजियारा तेजी से फैले। इसी को देखते हुए सरकार के द्वारा गांव-गांव में बाल एवं किशोर डिजिटल पुस्तकालय की स्‍थापना कराई जा रही है। योजना के तहत गौतमबुद्ध नगर में 70 ग्राम पंचायतों का चयन हुआ है। पहले चरण में 35 ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी की स्‍थापना होगी। जहां पर छात्रों को किताबों के साथ ही वाइफाई की सुविधा भी निशुल्‍क मिलेगी।

डिजिटल पुस्तकालय की स्थापना हेतु क्रियान्वयन समिति की बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। पुस्तक चयन, फर्नीचर एवं आईटी उपकरणों की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि पुस्तकालयों के संचालन हेतु पंचायत सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर की सहायता ली जाएगी, जबकि ग्राम प्रधान एवं सचिव क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे। ग्राम पंचायतों में पहले चरण में डिजिटल पुस्तकालय विकसित किए जाएंगे, जिनमें ई-पुस्तकों, बाल साहित्य, शैक्षिक विडियो, प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री और इंटरनेट सुविधा से युक्त काउंटर स्थापित किए जाएंगे। डिजिटल पुस्तकालय में कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल कंटेंट एवं बाल-पाठकों के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें