Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पकड़े तीन ठग

Hapur News : साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों के नाम पर क्रेडिट कार्ड का एडऑन कार्ड जारी कर उनके साथ लाखों की ठगी को अंजाम दे रहा था।

गिरोह का मास्टरमाइंड था अमन अग्रवाल

गिरोह के सदस्य एचडीएफसी बैंक के ऐप के जरिए ग्राहकों के नाम से एडऑन क्रेडिट कार्ड जारी करवा लेते थे। फिर इन कार्डों के जरिए जनसेवा केंद्रों के माध्यम से बड़ी रकम निकाली जाती थी। लोगों को शक न हो, इसके लिए बैंक की फर्जी रसीदें तैयार कर मोबाइल पर भेज दी जाती थीं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

आरोपी मोहित त्यागी पुत्र हरिओम त्यागी, निवासी ग्राम रामपुर, थाना हाफिजपुर, हापुड़, प्रमोद कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम माहिपुर, थाना खुर्जा, बुलंदशहर, अमन अग्रवाल पुत्र ललित अग्रवाल, निवासी भगवानपुरी, थाना हापुड़ देहात- एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

बरामद हुई सामग्री

गिरोह से 18 क्रेडिट/डेबिट कार्ड, तीन मोबाइल फोन, कूटरचित रसीदें, नकदी राशि सामग्री बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने हापुड़ निवासी मनीष अग्रवाल के क्रेडिट कार्ड से करीब 14 लाख रुपये की ठगी की थी।

अमन अग्रवाल ने अपने बैंक कर्मचारी होने का फायदा उठाया

अमन अग्रवाल अपने बैंक कर्मचारी होने का फायदा उठाकर कार्ड जारी करता और गिरोह को सौंप देता। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की पहचान करने में जुट गई है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि इस खुलासे से भविष्य में होने वाली इस तरह की ठगी पर प्रभावी रोकथाम संभव होगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई से यह साबित कर दिया है कि वह साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में सक्षम है।

भविष्य में नहीं होगी इस तरह की ठगी

पुलिस की इस कार्रवाई से भविष्य में इस तरह की ठगी नहीं होने की उम्मीद है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई से साइबर अपराधियों को एक बड़ा झटका दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें