Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दो मासूम बच्चियों के साथ अश्लीलता का मामला

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक मोहल्ले में दो मासूम बच्चियों (5 और 7 वर्ष) के साथ अश्लीलता का मामला सामने आया है। आरोपियों, अय्यूब और ईनाम इलाही, ने बच्चियों को पैसे देने के बहाने सिकंदरगेट टंकी के पास गाड़ियों के पीछे ले जाकर उनके साथ गलत व्यवहार किया।

वीडियो किया रिकॉर्ड

एक स्थानीय व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसके आधार पर परिजनों को सूचना मिली। सूचना मिलते ही सिकंदरगेट पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक विवेक चौहान ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

क्या बोली पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोगों में दिखा गुस्सा

इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। परिजनों और मोहल्ले वालों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें