Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डेटिंग एप से होती मुलाकात, फिर सुनसान जगह पर बुलाते मिलने, गाड़ी में बिठा लूट लेते शातिर

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डेटिंग एप से होती मुलाकात, फिर सुनसान जगह पर बुलाते मिलने, गाड़ी में बिठा लूट लेते शातिर
सूरजपुर थाना पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग एप के जरिए मारपीट और ठगी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सूरजपुर थाना पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग एप के जरिए मारपीट और ठगी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एप के जरिए लोगों से दोस्ती करते थे। इसके बाद उन्हें सुनसान जगह पर बुलाते। मारपीट, लूटपाट और मोबाइल से रुपये ट्रांसफर कराने के बाद वहां से भाग जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19,500 रुपये, एक हुंडई ओरा कार (बिना पंजीकरण प्लेट), दो अवैध तमंचे, दो कारतूस, दो अवैध चाकू और मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपियों को 130 मीटर सड़क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (21) निवासी ग्राम रूपवास थाना दादरी, शिवम (19) निवासी ग्राम नया बांस थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़, यश (21) निवासी ग्राम नया बांस, थाना गोंडा जनपद अलीगढ़, मोहित (19) सिंह सोलंकी निवासी ग्राम धूममानिकपुर थाना बादलपुर के रूप में हुई है। इन चारों के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एप के माध्यम से व्यक्तियों से संपर्क करते थे। फिर विश्वास में लेकर उन्हें सुनसान स्थान पर मिलने के लिए बुलाते थे। वहां पर वे पीड़ित को अपनी कार में बैठाते और उस पर हमला कर उसका मोबाइल छीन लेते थे। बाद में पीड़ित के मोबाइल फोन से अपने अन्य साथियों के खातों में रुपये ट्रांसफर करते थे। पीड़ित को डराकर बीच रास्ते में उतार दिया देते और उसका मोबाइल किसी सुनसान स्थान पर फेंक देते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे ठगी से मिले रुपये को अपने दो अन्य साथियों अमन निवासी पियावली थाना दादरी और सूरज निवासी खटाना वीरखेड़ा थाना दादरी को ट्रांसफर कर देते थे। यह दोनों आरोपियों को रुपये का 20 प्रतिशत हिस्सा कमीशन के रूप में प्राप्त होता था। चारों अभियुक्तों के खिलाफ थाना सूरजपुर में पहले से पंजीकृत निम्न अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्तों ने इस प्रकार की दो घटनाओं को थाना सूरजपुर क्षेत्र में अंजाम दिया था।

प्रकरण 1:
19 जून को तिलपता करनवास के रहने वाले एक युवक से एप के माध्यम से संपर्क कर उसे रुपबास तिराहे पर बुलाया गया। पीड़ित से मारपीट कर उसका मोबाइल छीना गया और 21,500 रुपये माध्यम से ले लिए। इस संबंध में थाना सूरजपुर में मुकदमा पंजीकृत है।

प्रकरण 2:
25 जून को मिग्सन ग्रीन सोसायटी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले एक युवक से संपर्क कर मिलने के लिए बुलाया गया। उसी प्रकार उसे कार में बैठाकर मारपीट की गई और उसके मोबाइल से 10,300 रुपये जबरन ट्रांसफर कर लिए गए। यह घटना भी एप के माध्यम से हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सूरजपुर में मुकदमा पंजीकृत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें