Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भनौता में अवैध निर्माण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भनौता में अवैध निर्माण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चलाया बुल्डोजर
ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण का एक्शन जारी है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण का एक्शन जारी है। प्राधिकरण ने बुधवार को भनौता गांव में बुल्डोजर चलाकर लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराकर लगभग करीब 80 करोड़ रुपये की जमीन अपने कब्जे में ले ली। बताया जा रहा है कि कालोनाइजर इस जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने कोशिश कर रहे थे।
सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अभियान चला रहा है। सीईओ ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्राम भनौता ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में है, जहां पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह के निर्देश पर बुधवार को परियोजना विभाग की वर्क सर्किल दो की टीम ने बुधवार को भनौता गांव में कार्रवाई की। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि कालोनाइजर ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया ग्राम भनौता के खसरा संख्या-366 की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से नोटिस भी जारी की गई, लेकिन कालोनाइजर चोरी-छिपे अवैध कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते बुधवार को ओएसडी भूलेख राम नयन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, प्रभात शंकर, मैनेजर स्वतंत्र वर्मा, विवेक किशोर, अभिषेक पाल, नितीश कुमार, जेई नरेश गुप्ता, हरिंद्र सिंह, राम किशन व परियोजना विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने 06 जेसीबी और 5 डंपर की मदद से तीन घंटे में कार्रवाई संपन्न की। बुधवार की कार्रवाई में लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये से आंकी गई है। एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कर ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसीईओ ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें