Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida Crime: नोएडा में मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात स्नैचर घायल, छह मोबाइल और तमंचे बरामद

Noida Crime: नोएडा में मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात स्नैचर घायल, छह मोबाइल और तमंचे बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में कल देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब मोबाइल झपटमारी में लिप्त दो कुख्यात अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ गार्डेनिया ग्लोरी सेक्टर-46 की ओर जाने वाले कट के पास हुई, जहां पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर सेक्टर-49 की ओर भागने लगे।

भागते समय खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनकी पहचान सोनू उर्फ मोटा (24 वर्ष) और विनय (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बागपत जिले के थाना रमाला क्षेत्र के निवासी हैं और इस समय नोएडा तथा गाजियाबाद क्षेत्र में सक्रिय थे।

पुलिस के अनुसार सोनू वर्तमान में केशव नगर, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद में रह रहा था। दोनों के पास से दो देशी तमंचे, दो कारतूस के खोखे और कुल छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें एक मोबाइल थाना सेक्टर-39 में दर्ज गंभीर धाराओं वाले मुकदमे से संबंधित पाया गया है। दोनों के खिलाफ नोएडा के विभिन्न थानों – सेक्टर-24, सेक्टर-49, फेस-2 और सेक्टर-58 – में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सोनू पर हत्या, लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत 13 से अधिक मामले दर्ज हैं, वहीं विनय भी सात से अधिक मामलों में शामिल रहा है। दोनों लंबे समय से सक्रिय अपराधी हैं और नोएडा-गाजियाबाद क्षेत्र में झपटमारी और लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

एडिशनल डीसीपी नोएडा जोन, सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-39 पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से दो सक्रिय झपटमारों को काबू में कर लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नोएडा में अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें