Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हुआ हादसा, बाइक सवार युवक का कान कटा

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से एक और हादसा सामने आया है। जहां एक युवक का चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कान कट गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार महादेव राणा पट्टी के रहने वाले रुद्र तोमर रविवार शाम को बाइक से जटपुरा गांव दूध लेने गए थे।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा कि वापसी के दौरान वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनका कान कट गया और वह बाइक से गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रतिबंध के बावजूद क्षेत्र में चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री हो रही है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि मांझा बेचने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। दुकानदार या कोई व्यक्ति मांझा बेचते पकड़ा गया तो उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस मांझे का उपयोग न करें। साथ ही इसकी बिक्री की सूचना प्रशासन को दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें