Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Yamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश : अयोध्या की और पुख्ता होगी सुरक्षा, लगेंगे 1000 कैमरे, स्मार्ट सिटी के तहत नगर के महत्वपूर्ण जगहों पर लगेंगे कैमरे

Ayodhya/Lucknow News : सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी अयोध्या को स्मार्ट और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अयोध्या नगर निगम ने योगी सरकार की स्मार्ट सिटी पहल के तहत एक महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके अंतर्गत इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर (आईसीसीसी) स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 56 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या और फैजाबाद में 1000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। योगी सरकार के नियोजन विभाग ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस विभाग के सहयोग से शहर के संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर ये कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

नए भवन में बनेगा कंट्रोल रूम

योगी सरकार की इस पहल के तहत सिविल लाइन्स में नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के संयुक्त कार्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। यह कंट्रोल रूम न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि शहर की विभिन्न समस्याओं जैसे जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट्स, और पेयजल संकट की त्वरित मॉनिटरिंग और समाधान में भी सहायक होगा।

सेफ सिटी से जुड़े हैं 1300 सीसी कैमरे

अयोध्या में पहले से ही सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत 1300 से अधिक सीसी कैमरे को अमानीगंज स्थित जलकल कार्यालय में आईटीएमएस से इंटीग्रेट किया जा चुका है। इनमें निजी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कैमरे शामिल हैं। इसका मकसद भी अयोध्या की सुरक्षा को मजबूत करना है।

अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू

सुरक्षा के साथ स्वच्छता भी होगी
नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पुनीत ओझा ने बताया कि शासन से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू होगा। यह योजना न केवल अयोध्या को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने में योगदान देगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में भी योगी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें