Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने जमीन घोटालों को लेकर प्रशासन पर जांच के नाम पर खानापूर्ति करने का लगाया आरोप

Hapur News : धौलाना तहसील क्षेत्र में हुए जमीन घोटालों को लेकर भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने प्रशासन पर जांच के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया है। विधायक का आरोप है कि अधिकारियों ने अब तक किसी भी मामले की फाइनल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। दरअसल, धौलाना विधानसभा से भाजपा के विधायक धर्मेश तोमर ने बताया कि उन्होंने खुद मुख्यमंत्री को 11 बिंदुओं पर शिकायत दी थी, इनकी जांच भी हुई।

इन मामलों को लेकर भी लगाए आरोप

उन्होंने कहा आठ बिंदुओं में तत्कालीन अधिकारियों की संलिप्तता उजागर हुई, लेकिन फाइलें दबा दी गईं। उन्होंने कहा कि यही नहीं, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल और पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर द्वारा भी इन मामलों की जांच कराई गई। जांच के लिए एसआईटी तक बनी, लेकिन तीन साल में न किसी को दोषी ठहराया गया और न ही कार्रवाई की गई। विधायक ने कहा कि यह सारा खेल दोषी अफसरों को बचाने का है। कोई भी अधिकारी कार्रवाई की नीयत से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के दौरान उन्हें भी सुना तक नहीं गया। अब यदि जल्द दोषियों पर सख्त कार्यवाही नहीं हुई, तो यह मामला विधानसभा और संगठन स्तर पर उठाया जाएगा। विधायक ने कहा, सीएम योगी की जीरो टोलरेंस की नीति को जिन अफसरों ने मजाक बना रखा है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें