Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 4 दिन से लापता युवक का शव लाने में पड़ा मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों में छाया मातम

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात को तगासराय (गूली) में एक नाले में युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने ने बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक तगासराय का ही निवासी वरुण शर्मा था, जो पिछले चार दिनों से लापता था। वरुण शराब का आदी था और उसकी मौत ने परिवार वालों को सदमे में डाल दिया। पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तगासराय गूली के कुछ लोगों ने नाले में एक युवक का शव देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया और शिनाख्त के प्रयास किए। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक कोई और नहीं, बल्कि मोहल्ले का ही वरुण शर्मा था। ये सुनते ही मोहल्ले में मातम छा गया।पुलिस की जांच में पता चला कि वरुण शर्मा तगासराय मोहल्ले का निवासी था। वह शराब का आदी था और पिछले चार दिनों से घर से गायब था। वरुण की दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, और एक बड़ा भाई है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई।

क्या बोली पुलिस

सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें