Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के प्रसिद्ध चिकित्सक की पत्नी के साथ लाखों की ठगी, बैंक अधिकारी बनकर जाल में फंसाया

Hapur News : प्रसिद्ध चिकित्सक की पत्नी को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर 10 लाख 3 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे रोड निवासी कुमकुम शर्मा ने बताया कि उनके पति डॉ. डीके. वशिष्ठ चिकित्सक हैं। 30 मई को दोपहर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई।

क्या है पूरी घटना

उन्होंने कहा कि कॉल करने वाले ने खुद को एक बैंक का अधिकारी बताकर उन्हें क्रेडिट कार्ड ऑफर का लालच दिया। ठग ने दावा किया कि उनके सभी खातों के लिए एक क्रेडिट कार्ड बनाया जा सकता है। आरोपी की बातों में आकर कुमकुम ने गलती से अपना डेबिट कार्ड नंबर और ईमेल आईडी बता दी। इसके बाद ठगों ने चार बार में उनके विभिन्न बैंक खातों से 10 लाख 3 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से जानकारी लेने पर ठगी का पता चला, जिसके बाद पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज की और साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी।

क्या बोले अफसर

थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक नजीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें