उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सिविल और कंस्ट्रक्शन कार्य पूरा हो गया है। वर्तमान में फिनिशिंग का काम चल रहा है। बकास ने एयरपोर्ट का इंस्पेक्शन कर लिया है और अब उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ और NIAL के चेयरमैन अरुणवीर सिंह ने बताया कि 31 तक बकास की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीजीसीए में लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। लाइसेंस की प्रक्रिया में लगभग एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा।

मुख्य सचिव ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और टाटा के अधिकारियों से मुलाकात की। फिनिशिंग कार्य को तेज करने के लिए टाटा प्रोजेक्ट के अन्य स्थानों से कुशल श्रमिकों को यहां स्थानांतरित किया गया है।

एयरपोर्ट में अब केवल तीन काम शेष हैं – वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और एयरपोर्ट लॉबी तक इंटरचेंज का निर्माण। डीजीसीए से लाइसेंस मिलने के बाद सुरक्षा प्रक्रियाएं शुरू होंगी। सीआईएसएफ पूरी ड्रिल करेगी, जिसके बाद ही एयरपोर्ट की सभी प्रक्रियाएं पूरी होंगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img