Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में श्रीमद्भागवत कथा की तैयारी पूरी, कलश शोभा यात्रा श्री महावीर दल चंडी रोड से होगी प्रारंभ

Hapur News : श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड हापुड़ द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का निमंत्रण पत्र देने के लिए एक प्रतिनिधित्व मंडल द्वारा डीएम अभिषेक पांडे को दिया। समिति के प्रधान रविन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 22 मई 2025 को होने वाली भव्य कलश शोभा यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर दी गई है, जो श्री महावीर दल चंडी रोड से प्रारंभ होकर श्री सनातन धर्म सभा पर प्रस्थान करेगी, जिसमें राधा कृष्ण की झांकियां मुख्य आकर्षण केंद्र बनेगी।

तैयारी की गई पूरी

महामंत्री विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों द्वारा पूरे शहर में निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं। भव्य कलश शोभा यात्रा के दौरान 108 महिलाएं कलश लेकर शोभा यात्रा के साथ-साथ चलती हैं, परंतु इस बार लगभग 200 से ज्यादा महिलाएं कलश लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा में सम्मिलित होंगी। संयोजक अनिल आजाद एडवोकेट ने बताया की समिति द्वारा कथा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए समिति ने गर्मी में अत्यधिक मेहनत की हैं ताकि कथा को और अधिक भव्य बनाया जा सके।

लाइव प्रसारण देख सकेंगे

वहीं कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर में कथा स्थल पर दो बड़े एसी (जो मंदिर के सत्संग भवन में लगे हुए है) का प्रयोग किया जाएगा, जिससे श्रोताओं को गर्मी नहीं लगेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि कथा का लाइव प्रसारण समिति के यूट्यूब चैनल @srshapur पर प्रत्येक दिन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी शुभम गोयल एडवोकेट ने बताया कि पूरे शहर में बड़े-बड़े होल्डिंग लगवा दिए हैं जिसे कथा की सूचना जनमानस तक पहुंच सके और ज्यादा से ज्यादा संख्या में भक्तजन कथा में उपस्थित होकर कथा को सुन सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें