Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, जेएमएसडी इंडिया पोलीमर्स में SIB का छापा, पांच सदस्य टीम ने कंपनी के दस्तावेजों की गहन जांच की

Hapur News : धौलाना-गुलावठी रोड स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में जेएमएसडी इंडिया पोलीमर्स पर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। एसआईबी गाजियाबाद के डिप्टी कमिश्नर विमल दुबे के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम ने कंपनी के दस्तावेजों की गहन जांच की।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार जेएमएसडी इंडिया पोलीमर्स प्लास्टिक स्क्रैप खरीदकर उसे गलाकर प्लास्टिक दाना बनाती और बेचती है। कंपनी के खिलाफ ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप था कि कंपनी बोगस फर्मों के जरिए फर्जी लेनदेन दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा कर रही थी, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हो रहा था। जांच में पाया गया कि कंपनी ने फर्जी बिलों के आधार पर करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाया और गलत तरीके से आईटीसी क्लेम किया। टीम ने कंपनी के दस्तावेजों को खंगाला और कई अनियमितताएं पाईं। कार्रवाई के दौरान फर्म के मालिक ने तत्काल विभाग के खाते में एक करोड़ रुपये जमा कराए। एसआईबी ने सभी संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस छापेमारी में सहायक आयुक्त श्रुति गुप्ता, कमलेश कुमारी, सतीश तिवारी और रोहित शामिल रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें