Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) जनपद के सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार लिए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। बरामद हुई बाइकों को बदमाशों ने कुछ दिनों पहले दिल्ली व एनसीआर क्षेत्रों से चुराया था।
इतने रुपये में बेचते थे वाहन
सीओ पूर्णिमा सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश, संदीप, प्रीतम और धर्मवीर शामिल हैं। दिनेश पर 17, संदीप पर 18, प्रीतम पर 4 और धर्मवीर पर 3 मुकदमे दर्ज हैं।आरोपी मांग के अनुसार बाइक चोरी करते थे। वे चोरी की बाइक को 10 से 15 हजार रुपये में बेच देते थे। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।





