Noida Crime: नोएडा में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और मानव तस्करी का भय दिखाकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर साइबर ठग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश सक्सेना और अनीस अहमद के रूप में हुई है, जिन्हें मुरादाबाद जनपद से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर 18 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक साइबर अपराधी ने उसे मानव तस्करी में फंसाने की धमकी दी और डिजिटल अरेस्ट की बात कहकर डराते हुए कुल 2,39,16,700 रुपये की ठगी की गई।

जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के बैंक खातों से जुड़ी बड़ी जानकारी मिली। आरोपी मुकेश सक्सेना ने पूछताछ में बताया कि वह मुरादाबाद में एकाउंट का काम करता है और आर्थिक तंगी के चलते अनीस अहमद के संपर्क में आया। दोनों ने मिलकर करंट अकाउंट उपलब्ध कराए, जिन्हें साइबर ठगों को कमीशन पर दिया जाता था। मुकेश सक्सेना के बैंक खाते से लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी के मामले सामने आए हैं, जिनमें NCRP पोर्टल पर कुल 18 शिकायतें दर्ज हैं। वहीं अनीस अहमद के बैंक खाते से करीब 12 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से जुड़ी जानकारी मिली है, जिनमें कुल 15 शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस ने अब तक पीड़ित के साथ की गई धोखाधड़ी में से 6,72,237 रुपये फ्रीज़ करा दिए हैं और उन्हें वापस दिलाने की प्रक्रिया चल रही है। डीसीपी साइबर ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नोएडा साइबर पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़े साइबर गिरोह के नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो आम लोगों को डराकर करोड़ों की ठगी कर रहे थे। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और ऐसे किसी भी कॉल से सावधान रहने की अपील की है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img