Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में NH-9 पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, पुलिस ने स्थिति संभाल लकड़ियों को हाईवे से उठाया

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली इलाके के दिल्ली-लखनऊ हाईवे-9 पर टोल प्लाजा के पास लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। बुद्ध पूर्णिमा पर वाहनों का अधिक आवागमन होने के कारण वाहनों की लंबी लाइन लगा गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सूचना मिलने के बाद गढ़ कोतवाली प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और हाथों में लकड़िया उठाकर उन्हें साइड किया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बुद्ध पूर्णिमा के कारण रविवार की देर रात से ही गंगा नगरी की ओर वाहनों का आना शुरू हो गया था। वहीं सोमवार सुबह लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली मुरादाबाद की ओर से से हापुड़ की ओर आ रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राॅली गांव हाईवे स्थित टोल प्लाजा के निकट पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्राॅली में भरी लकड़ियां हाईवे पर बीच सड़क पर पलट गई। इस दौरान हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। आलम यह रहा कि दो पहिया वाहन भी जाम में फंसे दिखाई दिए और उन्हें भी निकलने के लिए रास्ता नहीं मिला। वहीं सूचना मिलने के बाद गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर पड़ी लकड़ियों को उठाकर साइड किया।

क्या बोले अफसर

गढ़ सर्किल के सीईओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से लकड़ियां गिरने के कारण कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। ट्रैक्टर-ट्राॅली और लकड़ियों को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें