उत्तर प्रदेश, नोएडा: 2.5 करोड़ के विवो मोबाइल चोरी का खुलासा, 603 फोन समेत तीन शातिर गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में कंटेनर के माध्यम से विवो कंपनी के भेजे जाने वाले कीमती मोबाइल फोन ड्राइवरों की मिली-भगत से चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से चोरी किए हुए 603 मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल फोनों की कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपए बताये जा रहे हैं। गिरफ्तार बदमाशों में एक कंटेनर चालक भी है। इन बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व विवो कंपनी के एक कंटेनर से यह मोबाइल फोन चोरी किया था।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया किएक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने झट्टा रेलवे अंडरपास के पास से अरविंद दुबे पुत्र राज किशोर दुबे उम्र 36 वर्ष, अभिषेक चौहान पुत्र सुधीर सिंह उम्र 24 वर्ष तथा सिमरन सेठी पुत्र प्रीतम सिंह उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टों में रखे हुए करीब 60 बॉक्स बरामद किया है, जिनमें कुल 603 मोबाइल फोन मिले हैं। ये मोबाइल फोन विवो कंपनी के हैं।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि अरविंद दुबे एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कंटेनर चलता है, वह अपने कंटेनर में वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भरकर दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने जा रहा था। इसी बीच अभिषेक चौहान आदि के साथ मिलकर उसने कंटेनर में भरे हुए 603 मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इस मामले में ट्रांसपोर्टर की तरफ से थाना नॉलेज पार्क में पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया गया है।एडीसीपी ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से 603 मोबाइल कीमती मोबाइल फोन के अलावा अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि कन्टेनर गाड़ी कंपनियों से मोबाइल फोन लेकर रवाना होती थी तो गाड़ी का ड्राईवर अभियुक्तों से सांठ-गांठ करके गाड़ी से मोबाइल फोन के कुछ कारटून चोरी करके सील बदल दिया करते थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img