Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, हापुड़ कोर्ट ने सुनाया फैसलाHapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, NH-334 पर यूटर्न लेते समय ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, मामा भांजे कि मौत, एक घायल

Hapur News : हापुड़ में थाना हाफिजपुर क्षेत्र में NH-334 स्थित थाने के सामने यूटर्न लेते समय एक बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, हादसे में स्कूटी सवार मामा और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार आरिफ निवासी मोहल्ला नवी करीम अपने छोटे भाई जावेद निवासी मोहल्ला चैनापुरी व भांजे आमिर निवासी रावली रोड मुरादनगर जिला गाजियाबाद के साथ स्कूटी पर सवार होकर सोमवार देर शाम किसी कार्य से गुलावठी जा रहे थे। गुलावठी न जाकर वह सभी किसी काम से दोबारा हापुड़ आने के लिए एनएच-334 स्थित थाना हाफिजपुर के सामने से यूटर्न लेने लगे, इस दौरान गुलावठी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें जावेद व आमिर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरिफ को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराकर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।

घायल का चल रहा इलाज

थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि मृतक जावेद शहर के मोहल्ला किशनगंज स्थित एक जूते की दुकान पर कार्य करते थे। वह दस भाई बहनों में सबसे छोटे थे। जावेद अपने पीछे अपनी पत्नी अर्शी व दो पुत्र छोड़ गए हैं। जबकि मृतक भांजे आमिर भी अपने पीछे अपनी पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गए है। मृतक के बड़े भाई आरिफ अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें