Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : हापुड़ बड़ी खबर, BSA कार्यालय पर विभाग के कनिष्ठ सहायक और संविदा कर्मचारी को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

Hapur News : मंगलवार को हापुड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने BSA कार्यालय पर विभाग के कनिष्ठ सहायक दीपेंद्र शर्मा और संविदा कर्मचारी निखिल शर्मा को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में थाना ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम ले पास पिलखुवा के शिवालिक ग्रीन निवासी सुकुमार पहाड़ी ने तीन दिन पहले शिकायत दर्ज की थी। सुकुमार ने आरोप लगाया था कि उनका भविष्य पब्लिक स्कूल पिलखुवा में है, जिसकी मान्यता का नवीनीकरण होना था। इसके लिए उन्होंने BSA कार्यालय में संपर्क किया, जहां उनकी मुलाकात कनिष्ठ सहायक दीपेंद्र शर्मा और संविदा कर्मचारी निखिल शर्मा से हुई। दोनों ने मान्यता नवीनीकरण के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार दोपहर निरीक्षक मयंक अरोड़ा, योगेंद्र धामा, कृष्ण अवतार सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, राहुल देव तोमर, जसवीर सिंह समेत 20 सदस्यीय टीम हापुड़ पहुंची।

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

सुकुमार पहाड़ी को 70 हजार रुपये लेकर बीएसए कार्यालय के बाहर भेजा गया। सुकुमार ने दीपेंद्र और निखिल से संपर्क किया, जिन्होंने उसे कार्यालय के बाहर एक चाय की दुकान पर बुलाया। जैसे ही सुकुमार ने रिश्वत की रकम दोनों को सौंपी, एंटी करप्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा। टीम ने दोनों आरोपियों को थाना देहात ले जाकर पूछताछ शुरू की। टीम के अनुसार पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों को उजागर किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें