Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Vinay Narwal की शहादत: शादी के छह दिन बाद उजड़ा सुहाग, पहलगाम आतंकी हमले ने छीनी खुशियां

Vinay Narwal
Vinay Narwal की शहादत: शादी के छह दिन बाद उजड़ा सुहाग, पहलगाम आतंकी हमले ने छीनी खुशियां

करनाल के नेवी अफसर Vinay Narwal की शादी के छह दिन बाद पहलगाम में हनीमून के दौरान आतंकी हमले में मौत हो गई। पत्नी हिमानी के सामने हुआ यह दर्दनाक हादसा पूरे देश को झकझोर गया।

Vinay Narwal की शहादत: छह दिन पहले हुई थी शादी, हनीमून पर हुआ सबसे बड़ा हादसा

नई नवेली दुल्हन से छिना सुहाग

हरियाणा के करनाल निवासी इंडियन नेवी अफसर Vinay Narwalकी शहादत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उनकी शादी को केवल छह दिन हुए थे। पत्नी हिमानी के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि एक आतंकी हमले ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी।

हनीमून पर गए थे पहलगाम

Vinay Narwal और उनकी पत्नी हिमानी हनीमून मनाने के लिए कश्मीर के पहलगाम गए थे। बैसरन घाटी में टहलते समय उन पर आतंकियों ने हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विनय को छाती, गले और बाजू पर गोलियां मारी गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Lieutenant Vinay Narwal Killed in Pahalgam Terror Attack Days After Wedding

वायरल हुई आखिरी तस्वीर

सोशल मीडिया पर Vinay Narwalऔर हिमानी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों खुश नज़र आ रहे हैं। अब यही तस्वीरें इस हमले की सबसे मार्मिक प्रतीक बन चुकी हैं।

गांव में मातम का माहौल

करनाल के सेक्टर 7 और गांव भुसली में गहरा शोक व्याप्त है। विनय के पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि 13 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी और 16 अप्रैल को रिसेप्शन रखा गया था। 21 अप्रैल को वे कश्मीर के लिए रवाना हुए थे।

He Made Us Proud…': Wife Of Navy Officer Killed In Pahalgam Attack Bids Him Tearful Farewell | Video - News18

पत्नी हिमानी का बयान

Vinay Narwal की पत्नी हिमानी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बताती हैं कि जब हमला हुआ, विनय भेलपुरी खा रहे थे। आतंकियों को लगा कि वे मुस्लिम नहीं हैं, इसलिए उन्हें गोली मार दी गई। यह बयान सुनकर हर कोई भावुक हो उठा है।

27 लोगों की मौत की पुष्टि

पहलगाम आतंकी हमले में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें ज्यादातर पर्यटक थे। लश्कर-ए-तैयबा के संगठन TRF ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाया।

हरियाणा सरकार का बयान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “हमारे सैलानियों पर जो कायराना हमला हुआ है, वह बेहद दुखद और निंदनीय है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें