Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन ट्राइडेंट में अंतरराष्ट्रीय नार्को-कार्टेल ध्वस्तMathura : शरद पूर्णिमा पर गोवर्धन में सजा छप्पन भोग का भव्य दरबार, दूधिया रोशनी में निखरी ठाकुर जी की श्वेत छविBulandshahar : बुलंदशहर से कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांगHapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापन

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्रेम विवाह की चर्चा, बिना तलाक दिए हेड कांस्टेबल से की दूसरी शादी, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Hapur News : जिले में एक प्रेम विवाह सुर्खियों में है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति पर बिना तलाक दिए महिला हेड कांस्टेबल से दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर थाना देहात पुलिस ने पति और हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी शादी 16 फरवरी को गांव गजालपुर निवासी नवीन से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसके पति का प्रेम प्रसंग हापुड़ जिले में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल के साथ चल रहा है। आरोपी पति ने पीड़िता को मोहल्ला साकेत कॉलोनी स्थित हेड कांस्टेबल के मकान पर ले जाकर जबरदस्ती उसके पैर पकड़वाए। उसने पीड़िता को गांव में और हेड कांस्टेबल को मेरठ में रखने का दबाव डाला। मार्च में युवक ने बिना तलाक दिए हेड कांस्टेबल से दूसरी शादी रचा ली, जिसके फोटो नेहा के पास हैं।

पीड़िता को दी धमकी

आरोप है कि 16 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे पीड़िता ने साकेत कॉलोनी में दोनों को एक साथ पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई, लेकिन इस दौरान आरोपी पति ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को उसने हेड कांस्टेबल के साथ जहर खाकर मरने और पीड़िता के परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। नेहा का कहना है कि पति ने दोनों पत्नियों को साथ रखने की शर्त रखी और असहमति पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

क्या बोली पुलिस

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छानबीन कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें