Greater Noida: जर्मन शेफर्ड को कार से घसीटने और पीटने का मामला, मालिक ने दी थाने में शिकायत
रिपोर्ट: अमर सैनी
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने जर्मन शेफर्ड को पहले डंडे से पीटा और फिर उसे कार से बांधकर कई किलोमीटर घसीटते हुए ले गया। जानकारी के अनुसार, जर्मन शेफर्ड ने पास में खेल रहे छोटे बच्चों को देख भौंका, जिससे गुस्साए पिता ने उसे डंडों से पीटने के बाद कार में बांधकर घसीटने की घिनौनी हरकत की। इसके परिणामस्वरूप कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया।
कुत्ते के मालिक ने इस बर्बरता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुत्ते का इलाज कराए जाने के साथ ही मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जानवरों के प्रति क्रूरता के खिलाफ सख्त कानूनों की आवश्यकता है।





