Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर हुआ खूनी संघर्ष, 5 लोग घायल

Hapur News : (शाहरुख़ खान) थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ, इस हमले में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिपाल सिंह अपनी पत्नी साधना के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पीछे से धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव के लिए आए प्रदीप राणा पर भी हमलावरों ने वार किया, इस हमले में कलवा और कर्मवीर भी घायल हुए।विवाद की जड़ परिवार की खेती वाली जमीन है। ऋषिपाल का आरोप है कि तीन लोगों को जमीन का हिस्सा दे दिया गया, लेकिन उन्हें उनका हिस्सा नहीं दिया जा रहा है।आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को धौलाना सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या बोली पुलिस

कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें