Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बाबा साहेब की होर्डिंग के साथ अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल

Hapur News : (शाहरुख़ खान) बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लगी होर्डिंग के साथ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। गढ़ दिल्ली रोड स्थित अतरपुरा चौपला पर हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें स्कूटी सवार कुछ युवक आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दलित समाज के लोगों में आक्रोश है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, घटना 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है। वीडियो में दो अलग-अलग स्कूटी पर सवार चार लोग दिख रहे हैं। एक काली स्कूटी पर तीन लोग और एक सफेद स्कूटी पर एक व्यक्ति सवार है। इन लोगों ने बाबा साहब अंबेडकर की होर्डिंग देखकर अभद्र इशारे किए। साथ ही अनुसूचित जाति समाज के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और गालियां दी। इस घटना से दलित समाज में गहरा आक्रोश है। बसपा के जिलाध्यक्ष एके कर्दम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दलित समाज के लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

क्या बोली पुलिस

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामल दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें