Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दो युवकों को दबंगो ने जमकर पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो वायरल

Hapur News : (शाहरुख़ खान) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में एक घटना सामने आई है। जहां एक दुकान पर सामान लेने गए दो सगे भाइयों पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, घटना रात के समय की है। जहां शनि और प्रशांत नाम के दो भाई खाना खाने के बाद पास की दुकान पर सामान लेने गए थे, इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ नजर आ रहा कि कुछ लोग युवकों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे है। स्थानीय लोगों के आने की आहट पाकर हमलावर धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल भाइयों को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें