Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

Biodiversity Park Trees: बायोडायवर्सिटी पार्क में चार पेड़ काटने पर केस, आरोपी को वन विभाग का नोटिस

Biodiversity Park Trees: बायोडायवर्सिटी पार्क में चार पेड़ काटने पर केस, आरोपी को वन विभाग का नोटिस

नोएडा के सेक्टर-91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में बन रहे डियर पार्क में चार पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पर्यावरणविद् विक्रांत तोंगड़ की शिकायत पर वन विभाग ने जांच की।

इसमें कैजुरीना प्रजाति के चार पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद विभाग ने दादरी रेंज में केस दर्ज कर आरोपी को नोटिस जारी किया है। उससे जवाब मांगा गया है।

वन दरोगा शनि गौतम ने 6 अक्टूबर 2026 को मामले की जांच की थी। जांच में चार पेड़ काटे जाने की जानकारी सामने आई। वन विभाग ने उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1976 के तहत केस संख्या 53/2026-27 दर्ज किया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डियर पार्क में हिरणों और दूसरे वन्यजीवों को प्राकृतिक माहौल देने के लिए 3490 पेड़ लगाने की योजना है। इसके लिए पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाएगा।

जब पौधे 18 से 20 फीट ऊंचे हो जाएंगे, तब उन्हें पार्क में लगाया जाएगा। यहां पिलखन, मौलश्री, पाकड़, अशोक, सेमल और कदम समेत कई प्रजातियों के पेड़ लगाए जाएंगे।

करीब 30 एकड़ में बन रहे डियर पार्क में 12 छोटे-बड़े बाड़े बनाए जा रहे हैं। इनमें से 9 का निर्माण पूरा हो चुका है। हर बाड़े में करीब 18 से 20 पौधे लगाने की योजना है, ताकि वन्यजीवों को छाया और हरियाली मिल सके।

डियर पार्क को विकसित करने में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां 99 वन्यजीवों को रखने की योजना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें