Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Hapur News : (शाहरुख़ खान) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के छोटन, जीशान, नासिर और हारून खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान कंदौला गांव के लोगों ने उन पर हमला कर दिया, हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया। इस हमले में चारों व्यक्ति घायल हो गए थे। इस वायरल वीडियो में कि कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों का पीछा कर रहे हैं। वीडियो में लोगों को गिराकर पीटा जा रहा है। यह घटना एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी अपने ऊपर मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इस झड़प में उदित राणा और जितेंद्र राणा घायल हुए थे।

क्या बोले अफसर
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि वीडियो एक सप्ताह पुराना है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें