Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश, लखनऊ: योगी सरकार की पहल से टीकाकरण में आया उछाल

उत्तर प्रदेश, लखनऊ: योगी सरकार की पहल से टीकाकरण में आया उछाल
दो सालों में शहरी क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण में आया 22.6 फीसद का उछाल

उत्तर प्रदेश, लखनऊ, 22 मार्च: नियमित टीकाकरण को लेकर योगी सरकार नित नए प्रयास कर रही है | इसी क्रम में योगी सरकार ने शहरी क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण में तेजी लाने के लिए जनवरी 2023 से सप्ताह के सातों दिन स्वास्थ्य केन्दों पर नियमित टीकाकरण की सुविधा शुरू की थी | इसका परिणाम रहा कि इन दो सालों में शहरी क्षेत्र में नियमित टीकाकरण का फीसद 72.4 से बढ़कर 95 फीसद हो गया है |

वंचित आबादी को प्राथमिकता देकर टीकाकरण के गैप को कम किया
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगों आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप शहरी क्षेत्रों में सातों दिन टीकाकरण उद्देश्य समुदाय के हर बच्चे को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाना था। इस पहल ने पहुँच सम्बन्धी बाधाओं को दूर करके और वंचित आबादी को प्राथमिकता देकर टीकाकरण के गैप को कम किया है |
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता बताते हैं कि जनवरी 2023 से लेकर फरवरी 2025 तक शहरी क्षेत्रों में लगभग 18 लाख बच्चों का टीकाकरण किया गया है |

सीएम की पहल से बच्चों के टीकाकरण की राह हुई आसान
डॉ. गुप्ता बताते हैं कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) चार एवं पाँच के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरी क्षेत्रों में पूर्ण प्रतिरक्षण के कवरेज में अपेक्षाकृत कम वृद्धि परिलक्षित हुई थी| इसी क्रम में शहरी क्षेत्र में टीकाकरण का कवरेज बढ़ाने के लिए शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है | इस पहल ने टीकाकरण सेवाओं को सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध कराकर कामकाजी वर्ग के परिवारों और दैनिक वेतन भोगी लोगों के लिए बच्चों के टीकाकरण की राह आसान कर दी है जिन्हें पहले काम के दौरान टीकाकरण करवाने में संघर्ष करना पड़ता था | शहरी क्षेत्र में नियमति टीकाकरण में गोरखपुर जनपद अव्वल है |

पहले बुधवार और शनिवार को ही होता था टीकाकरण
शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर छितवापुर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीतांजलि सिंह बताती हैं कि सातों दिन टीकाकरण की सेवा शुरू होने से बहुत लाभ मिला है । पहले टीकाकरण बुधवार और शनिवार को होता था और एक एरिया में एक माह में सिर्फ एक बार ही सत्र लगने के कारण लाभार्थियों को लम्बा इन्तजार करना पड़ता था | अब सभी दिनों में टीकाकरण होने के कारण अब लाभार्थियों को इंतज़ार नहीं करना पड़ता और एक यह फायदा भी हुआ है कि रविवार को टीकाकरण होने के कारण कामकाजी अभिभावक को आसानी हो गई है साथ ही प्रसवपूर्व जांचें भी आसान हो गई हैं। इसके अलावा एक बहुत बड़ा चेंज आया है कि लोग अब निजी अस्पतालों के बजाय स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के लिए आने लगे हैं।

अब समय नही देखना पड़ता है
लालकुआं निवासी 32 वर्षीय सबा बताती हैं कि पहले जब सप्ताह में दो दिन ही टीका लगता था तब यह दिक्कत होती थी कि उसी दिन जाओ नहीं तो फिर एक हफ्ते का इंतजार करो | क्षेत्र में भी एक बार ही सत्र होता था | अब है कि जब मन करे तब चले आओ | समय नहीं देखना पड़ता है |

इन 12 जानलेवा बीमारियों से होता है बचाव –
टीबी, पोलियो, काली खांसी, गलघोंटू, खसरा, हिपेटाइटिस, टिटेनस, निमोनिया, वायरल डायरिया, दिमागी बुखार और रुबेला।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें