Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रैप के पहले चरण की पाबंदियां लागू

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रैप के पहले चरण की पाबंदियां लागू
उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रैप के पहले चरण की पाबंदियां लागू

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और उसके आसपास के जिले में बढ़ते प्रदूषण को देखते ग्रैप (ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान) के पहले चरण की पाबंदियों को लागू कर दिया है। सीएक्यूएम से संबंधित जिल के अधिकारियों को प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पहले चरण की पाबंदियों को सख्ती से लागू करने के आदेश जारी किए हैं। सीक्यूएम ने यह आदेश एक सप्ताह पहले दिए थे। ग्रैप के प्रथम चरण के दौरान खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर धूल नियंत्रित करनी होगी। वहीं डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। सड़कों की सफाई मशीनों से सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा पानी का छिड़काव करने के लिए कहा गया है। वहीं होटलों और रेस्तरां में कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक पूरी तरह रोक रहेगा। साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जांच करने के लिए भी कहा गया है।

स्मार्ट सिटी में नियंत्रण में है प्रदूषण

दिल्ली और उसके आसपास के जिलों के मुकाबले फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर सबसे कम है। फरीदाबाद का एक्यूआई 74 दर्ज किया गया है। वहीं गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर है। यहां का वायुगुणवत्ता सूचकांक 266 रहा। इसके अलावा गुरुग्राम का 176, दिल्ली का 156, नोएडा का 132 और ग्रेटर नोएडा का 120 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है।

उपायुक्त ने सख्ती से पालन के दिए निर्देश

पलवल के उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने ग्रैप के प्रथम चरण की पाबंदियों को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलेवासियों को वायु प्रदूषण नियंत्रित करने वाले उपायों में सक्रिय रूप से भागीदार बनना होगा। प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें