Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

सौरभ हत्याकांड : मुस्कान-साहिल की शिमला ट्रिप से खुल रहे चौंकाने वाले राज़, मेरठ पुलिस करेगी मौके की जांच

Meerut News : मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ चौधरी हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या के बाद न सिर्फ उसके शव के टुकड़े किए, बल्कि हत्या के कुछ ही घंटों बाद दोनों शिमला, मनाली और कसौल घूमने निकल गए और वहां होली भी मनाई।

अपनी नानी के साथ रहने लगा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मुस्कान को जो महिला हत्या के बाद उसे थाने लेकर गई थी और फांसी की मांग कर रही थी, वह मुस्कान की सौतेली मां है। मुस्कान के पिता ने उसकी मां की मृत्यु के बाद उसकी मौसी कविता रस्तोगी से शादी की थी। हीं साहिल की मां का निधन 16 साल पहले ही हो चुका था और उसके पिता नीरज ने भी दूसरी शादी कर ली थी। साहिल की सौतेली मां से उसकी नहीं बनती थी, जिस कारण वह अपनी नानी के साथ रहने लगा। उसकी सौतेली मां वर्तमान में नोएडा में रहती है।

हत्या के बाद शिमला की सैर और होली की मस्ती

हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने मेरठ के शिवा टूर एंड ट्रैवल्स से 15 दिन के लिए टैक्सी बुक की, जिसकी कीमत ₹54,000 थी। ड्राइवर अजब सिंह दोनों को लेकर शिमला, मनाली और कसौल गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों और ड्राइवर को लेकर उन्हीं जगहों पर जाएगी, जहां-जहां ये ठहरे थे और लोगों से पूछताछ करेगी। इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मुस्कान होली खेलती नजर आ रही है, और यह वीडियो शिमला का बताया जा रहा है।

मुस्कान ने बुजुर्ग को पिता बताकर खरीदी नींद की दवा

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार, मुस्कान ने जिस मेडिकल स्टोर से नींद की दवा खरीदी, वहां वह एक बुजुर्ग के साथ गई थी और उसे अपना पिता बताया। स्टोर संचालक अमित जोशी ने बताया कि डॉक्टर के पर्चे की पुष्टि के बाद ही दवा दी गई थी। अब पुलिस उस बुजुर्ग की तलाश में है।

सौरभ जानता था मुस्कान-साहिल के अवैध संबंध

एसपी सिटी के अनुसार, मुस्कान और साहिल के बीच अवैध संबंध थे। 2021 में मकान मालिक ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा था, जिसके बाद सौरभ को इसकी जानकारी हुई थी। दोनों स्नैपचैट पर बात किया करते थे और वारदात से पहले उन्होंने चैटिंग डिलीट कर दी थी। अब उनके मोबाइल फोरेसिंक जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे।

सामने आया ऑडियो क्लिप

पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी मिला है, जिसमें मुस्कान ड्राइवर से केक मंगवाने की बात कर रही है। वह कहती है – “भैया, केक होटल में छोड़ दीजिए, यहां कुछ सामान देना है। रिसेप्शन पर दे दीजिएगा।” हालांकि, उस दिन ड्राइवर लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाया था।

होटल में खुद को पति-पत्नी बताया

शिमला में होटल बुक करते समय दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया, ताकि आसानी से कमरा मिल सके। होटल प्रबंधन के अनुसार, बिना वैवाहिक प्रमाण के कमरा देना मना था। पुलिस इन होटलों की बुकिंग डिटेल्स की भी जांच कर रही है।

सौरभ के खाते से निकाले थे पैसे

सौरभ के खाते में 6 लाख रुपए थे। वह ऑनलाइन ठगी से डरकर अपनी रकम निकाल चुका था। कुछ पैसे उसने अपने परिजनों को दिए थे और एक लाख रुपए अपनी पत्नी को। यहीं से मुस्कान ने पैसे लेकर शिमला की यात्रा की। जब पैसे खत्म हो गए, तो दोनों मेरठ लौट आए।

काला जादू का नहीं कोई सबूत

एसएसपी मेरठ विपिन टांडा के अनुसार, अब तक किसी भी तरह के काले जादू का सबूत नहीं मिला है। परिजनों ने ड्रग्स और नशे की आशंका जताई है, जिस पर जांच जारी है। हत्या एक सोची-समझी साजिश लग रही है। घटनास्थल की वीडियोग्राफी और साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें