Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Yamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Hapur News : हापुड़ पुलिस ने कीमती पेड़ो को काटकर तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, लाखों रुपये की कीमत की लकड़ी बरामद

Hapur News : (शाहरुख़ खान) उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पेड़ काटकर लकड़ियों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने थाना सिंभावली और बाबूगढ़ क्षेत्र में शागौन की लकड़ी की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लाखों रूपये की लकड़ी बरामद हुई है।

क्या है पूरा मामला
जिले के एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि शागौन व कीमती पेड़ों को काटकर चोरी करने की वारदातें लगातार बढ़ रही थी। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया था और पुलिस ऐसे गिरोह की तलाश में जुटी थी। उन्होंने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के नवादा नहर पटरी के पास से चेकिंग के दौरान इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लकड़ियों को बेचने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से सिंभावली और बाबूगढ़ क्षेत्र से चोरी की गई शत-प्रतिशत शागौन की लकड़ी बरामद कर ली गई है, जिनकी कीमत 12 लाख रुपये है।

ये हुआ बरामद
एडिशनल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम शकील, रहीस, नाजिम और माजीद है। इनके कब्जे से 12 लाख रुपए की कीमत की शागौन की लकड़ी, 40,50 रुपए नगद, अवैध असलाह और घटना में इस्तेमाल टाटा पिकअप बरामद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों पर जिले में ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें