Noida: नोएडा मे थाना इकोटेक-3 का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

Noida: नोएडा मे थाना इकोटेक-3 का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट: अमर सैनी

गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आज थाना इकोटेक-3 का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मेस, बैरक, महिला हेल्प डेस्क और शस्त्रागार का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, लंबित मामलों के निस्तारण और लावारिस वाहनों की नीलामी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों को आदेश दिया कि मालखाने में लंबित मामलों को शीघ्र निपटाया जाए, थाना परिसर और बैरकों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, आगंतुकों के लिए उचित व्यवस्था हो और लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जाए और उनसे नियमित रूप से फीडबैक लिया जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सभी रजिस्टरों की जांच की और उनके सही रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सतर्कता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी। निरीक्षण के अंत में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 03 उपनिरीक्षकों, 02 महिला उपनिरीक्षकों, 01 मुख्य आरक्षी, 01 आरक्षी और 08 ग्राम चौकीदारों को पुरस्कृत कर उनके कार्यों की सराहना की।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img