Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: सीबीएसई : 10वीं गणित में केस स्टडी सवाल करने में लगा समय

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: सीबीएसई : 10वीं गणित में केस स्टडी सवाल करने में लगा समय
जिले में 48 केंद्रों पर सोमवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सीबीएसई 10वीं की गणित विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की गणित परीक्षा में केस स्टडी वाले सवालों को करने में छात्रों को अधिक समय लगा। इससे छात्रों के कुछ प्रश्न छूट गए। छात्रों से मिली प्रतिक्रिया के मुताबिक पेपर में पूछे गए प्रश्नों के हिसाब से समय कम था। वहीं दूसरी तरफ यूपी बोर्ड इंटर की भूगोल परीक्षा में भी कुछ प्रश्न कठिन रहे।

जिले में 48 केंद्रों पर सोमवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सीबीएसई 10वीं की गणित विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में पूछे गए कुछ सवालों को छात्रों ने कठिन बताया। छात्र अशरफ और बासु गोयल ने बताया कि उनके पेपर सेट तीन में प्रश्न नंबर तीन को करने में काफी समय लगा। वहीं सबसे अंतिम प्रश्न नंबर 38 केस स्टडी पर आधारित था, जिसे समझने में बहुत वक्त लग गया। उसे करने में दो प्रश्न छूट भी गए। वहीं छात्र पुनीत ढींगरा ने बताया कि वैसे तो सभी प्रश्न सामान्य थे, मगर केस स्टडी के सवाल को करने के चक्कर में दो नंबर का पेपर छूट गया। वहीं छात्रा शुभम और यशिता ने बताया कि एक नंबर के दो-तीन बहुविकल्पीय प्रश्नों को करने में समय लगा, क्योंकि सही उत्तर नहीं आ पा रहा था। अंत में तुक्का लगाकर उसे पूरा किया। छात्रों का कहना था कि समय और नंबर के हिसाब से कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न कठिन थे। इसके अलावा 12वीं के छात्रों ने टूरिज्म, एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन और सेल्समैनशिप की परीक्षा दी।

यूपी बोर्ड के भूगोल पेपर में समय पड़ा कम

यूपी बोर्ड की सोमवार को सुबह 8.30 बजे से 11.45 के बीच हाईस्कूल की चित्रकला एवं रंजनकला और इंटर की सुबह पाक शास्त्र, परिधान सज्जा आदि परीक्षाएं आसान रहीं। दोपहर में आयोजित इंटर की भूगोल परीक्षा के लिए छात्रों को समय कम पड़ गया। छात्रों ने बताया कि पेपर में प्रश्न सामान्य थे, लेकिन समय कम था। ऐसे में कई प्रश्न जल्दबाजी में पूरे किए। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल की चित्रकला में 23929 में से 22413 उपस्थित रहे। इंटर की पाकशास्त्र और परिधान संरचना आदि में कुल 160 में से चार ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि इंटर की भूगोल, कृषि भौतिकी एवं कृषि जंतु विज्ञान के कुल 1907 में से 51 ने परीक्षा नहीं दी।

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंतिम परीक्षा आज

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की आज अंतिम परीक्षा है। जबकि इंटर की परीक्षाएं भी कल समाप्त हो जाएंगी। 11 मार्च को हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और सिलाई की परीक्षा होगी। इंटर की संस्कृत और पाक शास्त्र परीक्षा होगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें