Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Agra: आगरा में CM योगी ने 1000 युवा उद्यमियों को 50 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया

Agra: आगरा में CM योगी ने 1000 युवा उद्यमियों को 50 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया

रिपोर्ट: आकाश जैन, राजेश तौमर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेआगरा के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 1000 युवा उद्यमियों को 50 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त, गारंटी मुक्त ऋण वितरित किया। इसके साथ ही, एक जिला-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को टूल किट भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री के आगमन पर खेरिया एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित युवा उद्यमियों ने करतल ध्वनि से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने स्वागत भाषण दिया, जबकि लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी ग्रामोद्योग, हथकरघा और वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के उद्देश्यों और लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच का परिणाम है, जिससे प्रदेश के युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में एमएसएमई सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि इस योजना की शुरुआत 24 जनवरी को हुई थी और अब तक 1.5 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें से 25,000 युवाओं को ऋण स्वीकृत किया जा चुका है, जबकि 10,000 को पहले ही ब्याज मुक्त ऋण वितरित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक 1 लाख युवाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, और अगले वित्तीय वर्ष से नए 1 लाख युवाओं को ऋण दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और आगरा में आईटी आधारित उद्योगों के विकास की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में लघु और मध्यम उद्योगों, विभिन्न इंडस्ट्री, एक्सप्रेसवे के विकास पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है और यहां के युवाओं के सामने पहचान का संकट नहीं रहेगा। प्रदेश अब माफिया मुक्त और दंगा मुक्त हो चुका है। यूपी को अब भारत की आध्यात्मिक आत्मा के रूप में देखा जा रहा है, जहां विरासत और विकास साथ-साथ बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निवेशकों द्वारा 900 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से 5-5 लाख रुपये के चेक वितरित किए और ओडीओपी योजना के तहत प्रशिक्षुओं को टूल किट भी प्रदान की। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उद्यमी उपस्थित रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें