Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: ‘शौर्य वेदनम उत्सव’ में दिखा सेना का पराक्रम

नई दिल्ली: -उत्सव में सैन्य उपकरण के साथ हैरतअंगेज मोटरसाइकिल शो व डॉग शो का किया गया प्रदर्शन
नई दिल्ली: -उत्सव में सैन्य उपकरण के साथ हैरतअंगेज मोटरसाइकिल शो व डॉग शो का किया गया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 7 मार्च : मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शुक्रवार को ‘शौर्य वेदनम उत्सव’ का आयोजन किया गया जिसमें सेना के जांबाजों ने अपने सामर्थ्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन किया।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सेना के विशेष बलों ने सैन्य उपकरण, मार्शल आर्ट और सैन्य बैंड के साथ युद्ध प्रदर्शन, हैरतअंगेज मोटरसाइकिल शो और डॉग शो का भी प्रदर्शन किया। शौर्य वेदनम उत्सव, हाल के समय में अपनी तरह का पहला आयोजन है। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, रक्षा संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह, सेना की मध्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और सशस्त्र बलों, केंद्र व राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह उत्सव युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में मदद करेगा। इस दौरान दर्शकों को टी-90 टैंक, भारतीय सेना का मुख्य युद्धक टैंक, स्वदेशी के-9 वज्र स्वचालित तोप, बीएमपी वाहन और घरेलू रूप से निर्मित हथियार लोकेटिंग रडार स्वाति जैसे महत्वपूर्ण अस्त्र -शस्त्र की प्रदर्शनी देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं बिहार के नागरिकों ने भी भागीदारी की।

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने तीन सुखोई-30 लड़ाकू विमान, दो एएन 32 परिवहन विमान और चेतक हेलीकॉप्टरों की विशेषता वाला फ्लाईपास्ट किया। वायुसेना की आकाश गंगा टीम ने 8,000 फीट की ऊंचाई से लड़ाकू फ्री फॉल का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। साथ ही वायुसेना और नौसेना के विमान वाहक पोत, पनडुब्बी और विध्वंसक के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय से जुड़े युवाओं को करियर के अवसरों और सैन्य सेवा में नवीनतम प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें