Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: वसुंधरा में शुरू हुआ टूटे सेंट्रल वर्ज की मरम्मत का कार्य

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: वसुंधरा में शुरू हुआ टूटे सेंट्रल वर्ज की मरम्मत का कार्य
वसुंधरा सेक्टर 15 में राहुल चौक व अग्रसेन चौक से लेकर अटल चौक तक जाने वाली सड़क पर सेंट्रल वर्ज जर्जर हालत में थी।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। वसुंधरा और वैशाली में लोगों को अब जर्जर सेंट्रल वर्ज और क्षतिग्रस्त सड़क के कारण परेशानी नहीं होगी। नगर निगम ने टूटे सेंट्रल वर्ज की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है।

वसुंधरा सेक्टर 15 में राहुल चौक व अग्रसेन चौक से लेकर अटल चौक तक जाने वाली सड़क पर सेंट्रल वर्ज जर्जर हालत में थी। वर्ज के साथ लगे पत्थरों के ब्लॉक टूटकर सड़कों पर गिर रहे थे, जिससे आए दिन हादसे हो रहे थे। खबर प्रकाशित होने के बाद निगम अधिकारियों ने इसकी सुध लगी और इसकी मरम्मत का काम शुरू कराया।

200 मीटर सड़क आठ साल से जर्जर
वैशाली सेक्टर एक स्थित मैक्स अस्पताल के पीछे करीब 200 मीटर सड़क आठ साल से टूटी हुई है। यहीं पर यूपी गेट पुलिस चौकी भी है। अस्पताल और पुलिस चौकी के अलावा पास में मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कार्यालय भी है। इन जगहों पर लोगों की आवाजाही होती रहती है। बावजूद इसके आठ साल में एक भी बार सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। निवाली सुनील वैद्य ने आरोप लगाया कि जर्जर सड़क के कारण यहां पर अवैध पार्किंग भी चलाई जा रही है और यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां से गुजरने वाले कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं। ।

वर्जन
वसुंधरा में टूटे सेंट्रल वर्ज की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। सेंट्रल वर्ज की मरम्मत के बाद सड़क निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर भी टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।

-देशराज सिंह, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें