Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के निर्देश

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के निर्देश
जिले के 446 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट स्कूलों की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। जिले के 446 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट स्कूलों की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। परिषदीय के साथ जिले में स्थित चार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की परीक्षाएं भी होंगी।

जिला बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में इस वर्ष 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालयों में 400 छात्राएं हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने इन स्कूलों के लिए वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम 2025 जारी कर दिया है। स्कूलों में परीक्षाएं 24 मार्च से 28 मार्च के बीच होंगी। परीक्षा परिणाम 29 मार्च को घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में शिक्षकों के पास रिपोर्ट कार्ड तैयार करने का केवल एक ही दिन मिलेगा। इस बार परिणाम ऑनलाइन भी देने की व्यवस्था की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि परीक्षाओं को लेकर सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं।

दो पालियों में होगी परीक्षा

परिषदीय स्कूलों में दो पाली में वार्षिक परीक्षाएं आयोजित होंगी। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक परीक्षा होगी। कक्षा एक के छात्रों की केवल मौखिक परीक्षाएं होंगी। वहीं, कक्षा दो से लेकर पांच तक मौखिक एवं लिखित दोनों परीक्षाएं ली जाएंगी। छठी से 8वीं तक केवल लिखित परीक्षाएं होंगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें