Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

नई दिल्ली, बेंगलुरु: अत्याधुनिक अनुसंधान से एयरोस्पेस नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली, बेंगलुरु: -एयरोस्पेस अनुसंधान में वृद्धि के लिए एचएएल ने डीआरडीओ संग की साझेदारी
नई दिल्ली, बेंगलुरु: -एयरोस्पेस अनुसंधान में वृद्धि के लिए एचएएल ने डीआरडीओ संग की साझेदारी

नई दिल्ली/बेंगलुरु, 19 फरवरी : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एयरोस्पेस क्षेत्र में तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करार (एमओयू) किया है।

यह रणनीतिक सहयोग नवाचार को बढ़ावा देगा, कौशल विकास में तेजी लाएगा और अगली पीढ़ी के एयरोस्पेस समाधानों के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करेगा, जिससे विमानन और रक्षा प्रौद्योगिकी में वैश्विक नेता के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी। करार के तहत यात्री विमान, मालवाहक विमान, लड़ाकू जेट और हेलीकॉप्टर जैसे एयरक्राफ्ट निर्माण के क्षेत्र में अत्याधुनिक अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि उद्योग और शिक्षा के बीच की खाई को पाटने में सफलता मिल सके।

यह करार एचएएल के नोडल प्रशिक्षण संस्थान, एचएएल प्रबंधन अकादमी (एचएमए) और डीआरडीओ के रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान (डीआईएटी), पुणे के मध्य हुआ है। इस अवसर पर एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ डी के सुनील के अलावा एचएमए के कार्यकारी निदेशक डॉ जी श्रीकांत शर्मा और डीआईएटी के कुलपति डॉ बीएचवीएस नारायण मूर्ति मौजूद रहे।
किसानों की सामूहिक शिकायतों का निस्तारण कराया जाएं: जिलाधिकारी
गाजियाबाद। विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों ने अपनी समस्याएं रखी। जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सामूहिक शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। किसान प्रमोद कुमार त्यागी ने विद्युत विभाग की शिकायत की। जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग की शिकायतों के संबंध में लोक निर्माण विभाग खण्ड-2 के अधिशासी अभियंता को सभी सड़कों का सर्वे कर मरम्मत करने और नई सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। दुहाई गांव में तालाबों की सफाई, कब्जा मुक्त करने के संबंध में अपर नगर आयुक्त, सिंचाई और राजस्व के अधिकारी बैठक कर समस्या का निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी कार्य कब स्वीकृत हुआ कब तक पूरा होना है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में जिला अधिकारी को दिया। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में राइट कल्दा रजवाहे पर इनायतपुर ईस्टर्न पेरिफेरल के बराबर पर कनेक्ट रोड पर आने जाने के लिए एक पुल सिंचाई विभाग से बनवाया जाए। इकला रजवाहे पर भी दूसरे पुल का निर्माण कराया जाए। डासना- इनायतपुर इकला मार्ग पर पर टकला रजवाही पर जो पुल बना है उसकी चौड़ाई कम है। उसकी चौड़ाई बढ़ाई जाए।

समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारण कराएं : बिजेंद्र सिंह
भाकियू जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसान जिलाधिकारी से मिले। बिजेंद्र सिंह ने रजवाहे में पानी न आने,जर्जर सड़कों, पुलिया,गन्ना भुगतान,आवारा पशुओं की समस्या आदि को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा को अवगत कराया। इस मौके पर रामकुमार सिंह, पवन चौधरी (दुहाई),छोटे चौधरी,यशवीर सिंह,सतेंद्र तेवतिया आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें