Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर: त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे राजनेता, करोड़ों श्रद्धालुओं संग साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर: त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे राजनेता, करोड़ों श्रद्धालुओं संग साझा किया आध्यात्मिक अनुभव
विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियों का भी संगम देखने को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर, 19 फरवरी। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ 2025 में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ राजनीतिक हस्तियों का भी संगम देखने को मिल रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, शिवसेना सांसद श्रिकांत शिंदे सहित कई नेता त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर महाकुम्भ की पवित्रता का अनुभव कर रहे हैं।

निर्मला सीतारमण ने किया स्नान, यूपी सरकार ने किया स्वागत
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर सनातन परंपरा के इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने प्रयागराज आगमन पर उनका सादर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वित्त मंत्री सपरिवार प्रयागराज पहुंचीं और यहां त्रिवेणी संगम में स्नान किया।

तेजस्वी सूर्या बोले – ‘महाकुम्भ दुनिया का सबसे भव्य आयोजन
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने महाकुम्भ के दिव्य आयोजन को लेकर कहा, “आज मुझे सैकड़ों BJYM कार्यकर्ताओं के साथ संगम स्नान करने का सौभाग्य मिला। पूरी दुनिया में इस स्तर का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ। महाकुम्भ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी एकता और सामूहिकता है, जहां देश-विदेश के लोग एक साथ जुड़ते हैं।”

राम मोहन नायडू बोले– ‘ऐसा अनुभव जीवन में दोबारा नहीं मिलेगा
केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि वह इस ऐतिहासिक अवसर पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए खास तौर पर प्रयागराज आए। उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा आयोजन है जो पीढ़ियों से चला आ रहा है और मुझे खुशी है कि मैं इस युग में जन्मा हूं जब महाकुम्भ हो रहा है। मैं इस अनुभव को मिस नहीं करना चाहता था। यहां की ऊर्जा और सकारात्मकता अविश्वसनीय है।”

श्रिकांत शिंदे ने कहा- 144 साल बाद ऐसा मौका, मैं भाग्यशाली हूं
शिवसेना सांसद श्रिकांत शिंदे ने कहा, “महाकुंभ 144 साल में एक बार आता है और मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इस आयोजन में शामिल हो पाया। करोड़ों लोग यहां स्नान के लिए आ रहे हैं, और यह अपने आप में एक अद्भुत आध्यात्मिक संगम है।”

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें